प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 18, 2026 - 15:03
प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर, 18 अगस्त 2026/ कलेक्टर आकाश छिकारा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधानों के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित दो परिवारों को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई ।

जिसके तहत जिले के लोहंडीगुड़ा तहसील अंतर्गत ग्राम सुरगुड़ा निवासी कुमारी बुदनो पिता लखमू राम की गड्ढे के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण माता श्रीमती लखमी बाई पोड़ियामी को चार लाख रुपए और तहसील भानपुरी के ग्राम बनियागांव निवासी कुमारी प्रेमबत्ती कश्यप पिता पारेश्वर कश्यप की डबरी के पानी में डूबने पर हुई मौत के कारण पिता पारेश्वर कश्यप को चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

उक्त स्वीकृत आर्थिक सहायता की राशि संबंधित व्यक्तियों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे भुगतान किए जाने के निर्देश संबंधित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।