स्वतंत्रता दिवस पर बीजापुर में गूंजा साक्षरता का संदेश, आयोजित हुई उल्लास महाचौपाल

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 18, 2026 - 20:03
स्वतंत्रता दिवस पर बीजापुर में गूंजा साक्षरता का संदेश, आयोजित हुई उल्लास महाचौपाल
CG VARTA -

बीजापुर 18 अगस्त 2026- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभर में उल्लास महाचौपाल, उल्लास रैली एवं उल्लास शपथ का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के अध्यक्ष विश्वदीप के निर्देश तथा सीईओ जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष नम्रता चौबे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।

ध्वजारोहण के पश्चात विभिन्न ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों से साक्षरता का संदेश गांव-गली तक पहुंचा और असाक्षरों को साक्षर बनने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी एवं सदस्य सचिव  राजेश पाण्डेय सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।