रेशम हितग्राहियों को मिली 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी, तसर पालन से बढ़ेगी अतिरिक्त आय

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 18, 2026 - 20:04
रेशम हितग्राहियों को मिली 1.40 लाख रुपये की सब्सिडी, तसर पालन से बढ़ेगी अतिरिक्त आय
CG VARTA -

बीजापुर 18 अगस्त 2026- जिले के मिन्कापल्ली, कोत्तापल्ली, गुदमा एवं भैरमगढ़ क्षेत्र के रेशम हितग्राहियों को शासन की महत्वाकांक्षी स्वस्थ डिम्ब समूह वितरण योजनाके अंतर्गत 10,000 तसर स्वस्थ डिम्ब समूह वितरित किए गए।

उक्त स्वस्थ डिम्ब समूह .एस.एम.टी.सी., चेन्नूर (तेलंगाना) से प्राप्त कर जिले के हितग्राहियों को प्रदाय किए गए हैं। योजना के तहत हितग्राहियों को स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण डिम्ब समूह उपलब्ध कराकर वैज्ञानिक पद्धति से तसर पालन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

इस योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को लगभग 1.40 लाख रुपये की शासकीय सब्सिडी का लाभ प्राप्त हुआ है। विभाग द्वारा हितग्राहियों को तसर पालन के विभिन्न चरणों में तकनीकी मार्गदर्शन भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि स्वस्थ डिम्ब समूहों का बेहतर पालन कर अधिक से अधिक कोसा उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

रेशम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा हितग्राहियों को डिम्ब समूहों के पालन, कीट प्रबंधन, पौधों की देखभाल एवं वैज्ञानिक तसर पालन की तकनीकों की जानकारी दी जा रही है। इससे जिले में तसर उत्पादन को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ ग्रामीण हितग्राहियों के लिए अतिरिक्त आय एवं रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

विभाग का उद्देश्य वैज्ञानिक तकनीक एवं गुणवत्तापूर्ण डिम्ब समूह की उपलब्धता के माध्यम से तसर उत्पादन की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में वृद्धि करना तथा रेशम हितग्राहियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।