युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, मंत्री केदार कश्यप ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 24, 2026 - 20:27
युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल, मंत्री केदार कश्यप ने किया सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने करपावंड में वनवासी सेवा भारती के नए सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस केंद्र के शुरू होने से क्षेत्र के स्थानीय युवाओं, विशेषकर महिलाओं और जरूरतमंद लोगों को सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान वन मंत्री कश्यप ने कहा कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में कौशल विकास को बढ़ावा देना युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षण के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को रोजगार में बदल सकेंगे और आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।

उन्होंने कहा कि ऐसे केंद्र स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर पैदा करने के साथ-साथ युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष संतोष बघेल, उपाध्यक्ष तरुण पांडे सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।