सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में 25 अगस्त को होगी संसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 24, 2026 - 20:29
सांसद महेश कश्यप की अध्यक्षता में 25 अगस्त को होगी संसद सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
CG VARTA -

जगदलपुर, 24 अगस्त 2026/ जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से 25 अगस्त को ‘संसद सड़क सुरक्षा समिति’ की बैठक आयोजित की जा रही है। कलेक्टोरेट स्थित आस्था हॉल में यह बैठक शाम 4 बजे से प्रारंभ होगी। इस संबंध में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी , जगदलपुर द्वारा सभी संबंधित सदस्यों व अधिकारियों को निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया है।  

     बैठक की अध्यक्षता संसद सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष एवं स्थानीय सांसद महेश कश्यप करेंगे। इस उच्चस्तरीय बैठक में समिति के सदस्य सचिव व कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा तथा जिले के विधायकगण विशेष रूप से शामिल होंगे।

 इसके साथ ही नगर निगम आयुक्त, राष्ट्रीय राजमार्ग व लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी और यातायात पुलिस प्रभारी भी चर्चा में हिस्सा लेंगे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।