दरभा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 14 सितंबर तक खुला रहेगा ऑनलाइन पोर्टल

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 27, 2026 - 19:52
दरभा में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए आवेदन आमंत्रित, 14 सितंबर तक खुला रहेगा ऑनलाइन पोर्टल
CG VARTA -

जगदलपुर, 27 अगस्त 2026/ एकीकृत बाल विकास परियोजना के दरभा परियोजना अधिकारी ने ग्राम पंचायत दरभा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में सहायिका के रिक्त मानसेवी पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस पद के लिए केवल स्थानीय महिला अभ्यर्थी ही पात्र होंगी, जिनकी आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि पूर्व अनुभवी कार्यकर्ताओं को अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट दी जाएगी। शैक्षणिक योग्यता के रूप में न्यूनतम 8वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य रखा गया है।

       भर्ती प्रक्रिया में सामाजिक व आर्थिक पृष्ठभूमि के आधार पर प्राथमिकता और अतिरिक्त अंक का प्रावधान किया गया है। गरीबी रेखा श्रेणी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की महिलाओं के साथ-साथ कन्या आश्रम से 8वीं तक पढ़ी छात्राओं, विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा अभ्यर्थियों को नियमानुसार वरीयता दी जाएगी।

इच्छुक एवं योग्य महिला अभ्यर्थी ई-भर्ती पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ पर जाकर 31 अगस्त से 14 सितंबर तक अपने सभी स्व-प्रमाणित शैक्षणिक अंकसूची, निवास, जाति व अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।