श्रावण पूर्णिमा पर श्री जगन्नाथ मंदिर में गूंजा जय जगन्नाथ, धूमधाम से संपन्न हुआ रक्षाबंधन पर्व
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
28 अगस्त 2026, जगदलपुर / श्रावण शुक्ल पक्ष की पावन पूर्णिमा के अवसर पर जगदलपुर शहर के श्री जगन्नाथ मंदिर में रक्षाबंधन का धार्मिक विधान श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर मां सुभद्रा जी द्वारा अपने बड़े भ्राता श्री बलभद्र जी एवं महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के हाथों में पुजारी के माध्यम से कलावा (रक्षासूत्र) राखी बांधा गया।

🔱 पुरी धाम की परंपरा की दिखी झलक
श्री जगन्नाथ पुरी धाम की पवित्र परंपरा के अनुरूप कलावा स्वरूप तैयार कर महाप्रभु को समर्पित किया गया। प्रातः 6:55 बजे शुभ मुहूर्त में मंदिर के पुजारीगण ने विधिवत पूजा-अर्चना कर वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ रक्षाबंधन विधान संपन्न कराया।

🍚 इसके बाद भगवान को बालभोग अर्पित किया गया तथा श्रद्धापूर्वक छप्पन भोग भी समर्पित किया गया।
✨ भक्ति में डूबा मंदिर परिसर, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा माहौल।
🌸 महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी, श्री बलभद्र जी एवं मां सुभद्रा जी की कृपा सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।
