गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन,गौवंश को बांधा रक्षा सूत्र

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 28, 2026 - 18:19
गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर मनाया रक्षाबंधन,गौवंश को बांधा रक्षा सूत्र
CG VARTA -

28 अगस्त 2026, जगदलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर गौ सेवकों ने हैप्पी कामधेनु गौशाला पहुंचकर गौ माता के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान गौ सेवकों ने गौवंश को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सेवा,सुरक्षा और संरक्षण का संकल्प लिया।

हैप्पी कामधेनु गौशाला में वर्तमान में 300 से अधिक गौवंश हैं। इनमें कई गौवंश सड़क दुर्घटनाओं में घायल अवस्था में यहां लाए गए हैं, जबकि अनेक गौवंश गौदान के माध्यम से गौशाला में पहुंचे हैं। गौशाला द्वारा इनकी देखभाल,उपचार और सेवा की जा रही है।

गौ सेवकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष स्थान है। रक्षाबंधन के अवसर पर गौ माता को रक्षा सूत्र बांधना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि गौ सेवा और गौ संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

इस अवसर पर नरेश कोरी, रोहन कुमार ,जशवंत जोशी, आदि ठाकुर ,गीतेश पाणीग्रही, जितेंद्र जोशी ,हितेश पाणीग्रही, संजय मौर्य, कमल निषाद, रवि नेताम सहित अन्य गौ सेवक उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।