करपावंड थाने में एकल अभियान संच ने मनाया रक्षाबंधन महापर्व, आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 30, 2026 - 18:53
करपावंड थाने में एकल अभियान संच ने मनाया रक्षाबंधन महापर्व, आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों की कलाई पर बांधी राखी
भाईचारे और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
CG VARTA -

बकावंड 30 अगस्त 2026 । एकल अभियान संच बकावंड की ओर से पुलिस थाना करपावंड में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और आत्मीय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर एकल अभियान से जुड़ी आचार्य बहनों ने थाना पहुंचकर पुलिस जवानों की कलाई पर राखी बांधी और उन्हें रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं।

आचार्य बहनों ने पुलिस जवानों को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। राखी बंधवाने के बाद पुलिस जवानों ने भी आचार्य बहनों का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस स्नेहपूर्ण आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में आत्मीय एवं उत्साहपूर्ण माहौल रहा। उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में परस्पर स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ परिवार के कार्यकर्ता तथा एकल अभियान के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता एवं सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।