31 अगस्त को कुम्हरावंड में सजेगा 'टैलेंट तिहार' का जिला स्तरीय आयोजन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 30, 2026 - 19:22
31 अगस्त को कुम्हरावंड में सजेगा 'टैलेंट तिहार' का जिला स्तरीय आयोजन
बस्तर की ग्रामीण प्रतिभाएं बिखेरेंगी अपनी चमक
CG VARTA -

जगदलपुर, 30 अगस्त 2026/ बस्तर जिले के सुदूर वनांचलों और ग्रामीण अंचलों में अध्ययनरत स्कूली बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए आगामी 31 अगस्त को जिला स्तरीय 'टैलेंट तिहार—प्रतिभा को पंख' का भव्य आयोजन होने जा रहा है।

कुम्हरावंड स्थित शहीद गुण्डाधुर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र के सभागार में सोमवार 31 अगस्त को आयोजित होने वाले इस मुख्य आयोजन में जिले के सातों विकासखंडों के सर्वश्रेष्ठ विजेता बाल-कलाकार अपनी कला और संस्कृति का परचम लहराएंगे।

 कलेक्टर  आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस वृहद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक के विद्यार्थियों को कला, संगीत और अभिनय का एक साझा व सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।