जगदलपुर के कृष्णा विकास नेक्स्ट जनरेशन स्कूल में वालीबॉल टूर्नामेंट खेल का तीनदिवसीय महाकुंभ शुभारंभ संजय पांडे के करकमलों से हुआ

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 31, 2026 - 20:49
जगदलपुर के कृष्णा विकास नेक्स्ट जनरेशन स्कूल में वालीबॉल टूर्नामेंट खेल का तीनदिवसीय महाकुंभ शुभारंभ संजय पांडे के करकमलों से हुआ
तीन दिवसीय वॉलीबॉल महासंग्राम शुरू, मैदान में उतरेंगे प्रतिभाशाली खिलाड़ी
CG VARTA -

जगदलपुर, 31 अगस्त 2026 /जगदलपुर के कृष्णा विकास नेक्स्ट जनरेशन स्कूल में तीनदिवसीय बॉलीबॉल खेल का महासंग्राम 26/08/2026 से 29/08/2026 तक CBSE क्लस्टर 2nd वॉलीबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ महापौर संजय पांडे के द्वारा किया गया । इस इवेंट में अन्य राज्यों से पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के 80 स्कूलों के लगभग 1400 छात्रों ने हिस्सा लिया।

 छात्रों ने लड़कों और लड़कियों की कैटेगरी में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 में मैच खेले गए। जिसमें 15 नेशनल और स्टेट रेफरी ने टूर्नामेंट को सुचारू रूप से सफलता पूर्वक संचालित किया।समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजेश गुप्ता (सहायक ब्लॉक शिक्षा अधिकारी) ने सभा को संबोधित किया और बस्तर जिले में CBSE क्लस्टर गेम्स के आयोजन पर खुशी जताई।

विशिष्ट अतिथि गौतम पारेख (ट्रस्टी, कृष्णा विकास नेक्स्ट जेन स्कूल) ने विजेताओं को बधाई एवं शुभकामना दी और रनर-अप टीम का हौसला बढ़ाया। उन्होंने खिलाड़ियों को नेशनल और इंटरनेशनल लेवल तक पहुंचने तक अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

CBSE ऑब्जर्वर रितिकिया गुप्ता ने टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए KVNGS टीम की सराहना की। CAC विकास चंद्राकर और विवेक राय दोनों ने भी वॉलीबॉल टूर्नामेंट के सफल समापन पर खुशी जताई।

सभी खिलाड़ियों और उनके कोचों ने कृष्णा विकास नेक्स्ट जेन स्कूल द्वारा दी गई सुविधाओं पर खुशी और संतुष्टि व्यक्त की, प्रिंसिपल अजीत ठाकुर ने कोच और भाग लेने वाले खिलाड़ियों के सहयोग पर बहुत खुशी जताई। उन्होंने वादा किया कि भविष्य में भी CBSE इवेंट्स पूरे जोश के साथ आयोजित किए जाएंगे।

समारोह का समापन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा CBSE स्पोर्ट्स फ़्लैग को नीचे उतारकर किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।