जगदलपुर में बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Aug 31, 2026 - 21:22
जगदलपुर में बस्तर संभाग के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का द्वितीय दिवस संपन्न
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य वक्ताओं के द्वारा संगठन की मजबूती,कांग्रेस की विचारधारा,जनसंवाद को लेकर ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को मिला मार्गदर्शन
CG VARTA -

31 अगस्त 2026, जगदलपुर। बस्तर संभाग के ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स के लिए जगदलपुर में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं संवाद का सिलसिला जारी रहा। प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के साथ-साथ संगठनात्मक कार्यप्रणाली, कांग्रेस की विचारधारा, जनसंवाद तथा ब्लॉक अध्यक्षों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस प्रमुख विषय वक्ताओं के रूप में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी, पूर्व मंत्री श्री मोहन मरकाम जी एवं पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू जी सहित दिल्ली से आए प्रशिक्षकों ने विभिन्न विषयों पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

द्वितीय दिवस के प्रशिक्षण सत्रों में कांग्रेस की विचारधारा और उसके मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा आम जनता के साथ निरंतर संवाद एवं संपर्क बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की वास्तविक मजबूती बूथ और ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जनता के साथ उनके निरंतर जुड़ाव से सुनिश्चित होती है।

इस अवसर पर पीसीसी अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी एवं श्री ताम्रध्वज साहू जी का प्रेरणादायी उद्बोधन एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने संगठन के विभिन्न स्तरों की भूमिका, ब्लॉक अध्यक्षों की जिम्मेदारियों और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा केवल राजनीतिक विचार नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की प्रतिबद्धता है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएं और जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाएं।

प्रशिक्षण के दौरान जनसंवाद एवं जमीनी स्तर पर संगठन को अधिक सक्रिय बनाने को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं को स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को समझने, उनके साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए आवश्यक रणनीतियों से अवगत कराया गया।

दिल्ली से आए प्रशिक्षकों द्वारा भी विषयवार प्रशिक्षण प्रदान करते हुए संगठन के आधुनिक कार्यप्रणाली, संवाद के प्रभावी माध्यमों तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य बस्तर संभाग में कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाना तथा ब्लॉक अध्यक्षों एवं मास्टर ट्रेनर्स को संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और जनसंवाद के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस में कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रशिक्षण सत्रों के माध्यम से प्राप्त मार्गदर्शन को संगठन के जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आगामी समय में संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिवस भी संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी कार्ययोजना से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण एवं संवाद जारी रहेगा।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।