प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 दिसंबर को

Dec 11, 2025 - 19:09
प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 15 दिसंबर को
CG VARTA -

जगदलपुर, 11 दिसम्बर 2025/ रोजगार की तलाश कर रहे स्थानीय युवाओं के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। केन्द्र द्वारा सोमवार 15 दिसंबर को एक विशेष प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, जो प्रातः 11 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

        यह कैम्प निजी (प्राईवेट) क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित नियोजक की ओर से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 16 रिक्त पदों को भरा जाना है। विभिन्न पदों पर करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवार इस मौके का लाभ उठा सकते हैं। जिन प्रमुख पदों पर भर्ती की जानी है, उनमें सर्विस एडवाइजर, टेक्निशियन (मैकेनिक), टीम लीडर, रिलेशनशिप मैनेजर (सेल्स एसोसिएट और रिसेप्शनिस्ट शामिल हैं।इच्छुक आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत जानकारी विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/RojgarMelaList.aspx पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन की प्रक्रिया भी वहीं पूरी कर सकते हैं। यह ध्यान रखना अनिवार्य है कि इस प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए ऑनलाईन आवेदन करना आवश्यक है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह पूरा आयोजन पूर्णतः निःशुल्क है, अतः पात्र उम्मीदवार बिना किसी शुल्क के इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।