भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर बस्तर वासियों ने जताया आभार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 2, 2026 - 19:53
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ पर बस्तर वासियों ने जताया आभार
देवी-देवताओं के समक्ष की गई थी ,विशेष पूजा-अर्चना
CG VARTA -

2 सितम्बर 2026, जगदलपुर । विगत माह हुए सड़क दुर्घटना में घायल हुए विद्यायक किरण देव के स्वास्थ्य को लेकर बस्तर वासियों में चिंता का वातावरण था, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर बस्तर अंचल के प्रमुख पुजारी, सिरहा, गुनिया, सभी समाज प्रमुख एवं श्रद्धालुओं ने अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के समक्ष विशेष पूजा-अर्चना, पाठ, अनुष्ठान एवं प्रार्थनाएँ कीं।

 धार्मिक एवं आध्यात्मिक प्रयास में किरण देव के बड़े भ्राता कुमार जयदेव  की सहभागिता सर्वप्रथम रही।

 उनके मार्गदर्शन एवं आग्रह पर बस्तर अंचल के विभिन्न मंदिरों एवं देवी-देवताओं के समक्ष विशेष अनुष्ठान संपन्न कर  किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं दीर्घायु की कामना की गई

मां दंतेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी प्रेमलाल पाढ़ी द्वारा माता दंतेश्वरी के समक्ष विधिवत पाठ एवं पूजा-अर्चना की गई। वहीं श्रीजगन्नाथ मंदिर के पुजारी  शुभांशु पाढ़ी द्वारा महामृत्युंजय अनुष्ठान, अभिषेक एवं तुलसी अर्चन कर  किरण देव के उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की गई। मावली मंदिर में भी विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुआ।

 पुजारी अनिल ठाकुर द्वारा दुर्गा-सरस्वती पाठ किया गया।

 जैन समाज, 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज, उत्कल ब्राह्मण समाज सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के लोगों ने भी अपने-अपने आराध्य देवी-देवताओं के समक्ष पूजा-अर्चना कर किरण देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की 

महाकाल मंदिर, पुरी मंदिर, भैरव मंदिर सहित बस्तर अंचल के प्रमुख देवी-देवताओं के समक्ष भी विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान किए गए।

 सुकमा जमींदार परिवार से जुड़े कुमार जयदेव ने अपने इष्ट देवी-देवताओं के समक्ष भी विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर  किरण के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की गई।

स्वस्थ होकर लौटने की खबर से बस्तर में हर्ष

 समस्त बस्तरवासियों के लिए अत्यंत हर्ष, संतोष और प्रसन्नता का विषय है कि  किरण देव स्वस्थ होकर पुनः अपने लोगों के बीच उपस्थित होने जा रहे हैं। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की खबर से बस्तरवासियों में खुशी की लहर है।

समस्त बस्तर वासियों की ओर से  किरण देव का हार्दिक स्वागत, अभिनंदन एवं उनके स्वस्थ, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन के लिए अनंत शुभकामनाएँ। 

 कठिन समय में किरण देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रार्थना में सहभागी रहे सभी पुजारी, सिरहा, गुनिया, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालुओं का हृदय से आभार एवं अभिनंदन।

मां दंतेश्वरी से हमारी यही प्रार्थना है कि किरण  पर अपनी कृपा एवं आशीर्वाद सदैव बनाए रखें।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।