बस्तर के गांवों को विकास की मजबूत राह से जोड़ना हमारा संकल्प : महेश कश्यप

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 3, 2026 - 18:17
बस्तर के गांवों को विकास की मजबूत राह से जोड़ना हमारा संकल्प : महेश कश्यप
CG VARTA -

3 सितंबर 2026, जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का सांसद महेश कश्यप ने दौरा कर लगभग 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क, पुल एवं पुलिया सहित विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

सांसद महेश कश्यप नेधोबीगुड़ा,नलपावंड,बकावंड,सतलावंड,फरसीगांव,ढोढरेपाल एवं छोटे देवड़ा पहुंचकर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए । इस दौरान उन्होंने सड़क,पुल एवं पुलिया निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया तथा साइकिल वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी तथा ग्रामीणों को सड़क एवं आधारभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा। ग्राम वासियो ने विकास कार्यों की सौगात मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। 

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर के गांवों का विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं, बल्कि ग्रामीणों के जीवन में प्रत्यक्ष बदलाव लाना हमारा लक्ष्य है। सड़क, पुल और पुलिया जैसी सुविधाएं गांवों की प्रगति की पहली सीढ़ी हैं। लगभग 75 लाख रुपये के विकास कार्यों का आज भूमिपूजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन कार्यों से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं तक उनकी पहुंच और बेहतर होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर के दूरस्थ गांवों तक विकास पहुंचाने का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। हमारा संकल्प है कि बस्तर का प्रत्येक ग्रामो के विकास की मजबूत सड़क से जुड़े और हर ग्रामीण को विकास का लाभ मिले।

भाजपा बस्तर जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा कि भाजपा संगठन की प्राथमिकता सदैव गांव,गरीब और आमजन के हित में कार्य करना रही है। बस्तर के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क,पुल एवं पुलिया जैसी मूलभूत सुविधाओं का विस्तार क्षेत्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है l भाजपा संगठन जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के माध्यम से सरकार की विकास योजनाओं को गांव गांव तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय है। हमारा प्रयास है कि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और बस्तर के गांव तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ें।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलदेव मण्डावी,सदस्य वनवासी मौर्य,जनपद अध्यक्ष सोनबारी भद्रे,मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम जोशी,जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे सहित भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।