नवगठित ग्राम पंचायतों को योजनाओं से वंचित होने से बचाने लोकसभा में गूंज उठी बस्तर की आवाज़–सांसद महेश कश्यप ने उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा

Dec 11, 2025 - 19:50
नवगठित ग्राम पंचायतों को योजनाओं से वंचित होने से बचाने लोकसभा में गूंज उठी बस्तर की आवाज़–सांसद महेश कश्यप ने उठाया महत्वपूर्ण मुद्दा
CG VARTA -

11 दिसम्बर 2025 / जगदलपुर:– बस्तर संसदीय क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप ने लोकसभा मे एक अत्यंत महत्वपूर्ण विषय उठाते हुए कहा कि राज्य क्षेत्र में नवगठित ग्राम पंचायतों को केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है,जिससे इनके संचालन में गंभीर कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं।

      सांसद कश्यप ने बताया कि छत्तीसगढ़ के बस्तर भ्रमण के दौरान उन्हें यह ज्ञात हुआ कि कई नए ग्राम पंचायतों का गठन क्षेत्रफल एवं आबादी अधिक होने की स्थिति में किया गया है,परंतु इनके गठन के पश्चात इन पंचायतों को प्रधानमंत्री आवास योजना,धरती आबा योजना,14 वीं एवं 15वीं वित्त आयोग सहित अनेक योजनाओं की धनराशि समय पर प्राप्त नहीं हो रही है।

      उन्होंने सदन में जोर देते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में नवगठित ग्राम पंचायतें यदि योजनाओं की धनराशि से वंचित रहेंगी,तो इनके संचालन एवं विकास कार्यों में बाधा आएगी। आवश्यक है कि इनका सरलीकरण कर योजनाओं का लाभ शीघ्र एवं सुचारू रूप से उपलब्ध कराया जाए।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।