विश्व हिंदू परिषद ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 62 वां स्थापना दिवस बहुत उत्साह से मनाया
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
जगदलपुर, 06 सितंबर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) द्वारा अपना 62वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। जगदलपुर के सिंधु भवन में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर जिले के सभी प्रखंडों से विहिप के दायित्वान पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

विश्व हिंदू परिषद की स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी। संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्थापना दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों तथा आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

समारोह में प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों और समाजहित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। स्थापना दिवस समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
