जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा ,सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं – सांसद महेश कश्यप

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 7, 2026 - 16:21
जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा ,सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं – सांसद महेश कश्यप
CG VARTA -

7 सितम्बर 2026, जगदलपुर। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सांसद महेश कश्यप क्षेत्र के दौरे के साथ साथ अपने निज निवास एवं कार्यालय में क्षेत्र से पहुंचे नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों से लगातार मुलाकात कर रहे और इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्याओं,सुझावों एवं अपेक्षाओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर आवश्यकनुसार पहल की l

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि जनता से सीधा संवाद जनप्रतिनिधि के दायित्व का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं,बल्कि जनता द्वारा दिए गए विश्वास को निभाने का संकल्प है।

उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास,ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी सांसद से मुलाकात करने पहुंचे और विभिन्न स्थानीय विषयों एवं जनसमस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।