दरभा ब्लॉक में विधायक विनायक गोयल ने किया 167.30 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ग्रामीण विकाश को दी नई सौगात

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 7, 2026 - 16:46
Sep 7, 2026 - 16:47
दरभा ब्लॉक में विधायक विनायक गोयल ने किया 167.30 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण, ग्रामीण विकाश को दी नई सौगात
CG VARTA -

7 सितम्बर 2026, जगदलपुर ! चित्रकोट क्षेत्रीय विधायक विनायक गोयल ने आज दरभा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 167.30 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, सड़क, पुलिया, सामुदायिक भवन एवं अन्य आवश्यक निर्माण कार्यों को ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

विधायक विनायक गोयल ने कहा कि क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीणों की आवश्यकता और स्थानीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, पुलिया, डोम शेड, रंगमंच, आहता निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इन निर्माण कार्यों से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और गांवों के विकास को नई गति मिलेगी।

दरभा ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढोढरेपाल में रंगमंच निर्माण के लिए 2.00 लाख रुपए तथा शेड निर्माण के लिए 5.00 लाख रुपए के कार्यों का भूमिपूजन किया गया। वहीं ग्राम पंचायत डिलमिली में डोम शेड निर्माण के लिए 20.00 लाख रुपए तथा छेपड़ागुड़ा में डोम शेड निर्माण के लिए 10.00 लाख रुपए की राशि से विकास कार्य किए जाएंगे।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत काटाकांदा में 20.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण, ग्राम पंचायत निलेगोंदी-बोदेनार में 10.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत छोटे पखनार में 20.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

ग्राम पंचायत पखनार-1 में ग्रामीण आवागमन को सुगम बनाने के लिए 5.00 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण, 1.5 मीटर पुलिया निर्माण के लिए 3.80 लाख रुपए तथा 5.90 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

ग्राम पंचायत चन्द्रगिरी में 6.50 लाख रुपए की लागत से सीसी सड़क निर्माण तथा विभिन्न स्थानों पर 1.5 मीटर आरसीसी पुलिया निर्माण के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें क्रमशः 3.50 लाख रुपए, 3.80 लाख रुपए, 3.80 लाख रुपए एवं 3.80 लाख रुपए की लागत वाले पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं।

इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उप स्वास्थ्य केंद्र में 200 मीटर आहता निर्माण के लिए 10.00 लाख रुपए तथा 300 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 10.00 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

ग्राम पंचायत मामड़पाल में 20.00 लाख रुपए की लागत से डोम शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत कावारास में 1.5 मीटर की 2 नग आरसीसी पुलिया निर्माण के लिए 7.60 लाख रुपए के कार्यों का भी भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया।

कुल 167.30 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण होने से दरभा ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

विधायक विनायक गोयल ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क, पुलिया और सामुदायिक अधोसंरचना जैसे कार्य सीधे तौर पर ग्रामीणों के दैनिक जीवन को बेहतर बनाते हैं। आने वाले समय में भी दरभा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में आवश्यकता के अनुरूप विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सम्पत्ति नाग, जनपद अध्यक्ष मानकदेई कश्यप , उपाध्यक्ष हरिप्रसाद कश्यप , मण्डल अध्यक्ष देवीप्रसाद वेंजाम , जिला मंत्री फुल सिंह सेठिया , जिला अध्यक्ष एस टी मोर्चा संतोष बघेल , बाबुल नाग , नारायण कुरानी , दुर्जन सिंह कश्यप , महिला मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष कुंदो कश्यप , महादेव कवासी , उंगा मण्डावी , जगमोहन शर्मा , महादेव नाग , नकुल ठाकुर , धर्मेन्द्र ठाकुर , सुकलु मरकाम , जलन ठाकुर , लखीधर सेठिया , महिला मोर्चा विमला नाग , पिलुराम कश्यप , बोगेन्द्र ठाकुर , सहादेव नाग , प्रफुल्ल नाग, आयतु कश्यप , एवं अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।