सरस्वती सायकिल योजना से बालिकाओं को मिली शिक्षा की राह आसान करने वाली सौगात – बस्तर सांसद महेश कश्यप
रिपोर्ट – जय शंकर पांडे
8 सितम्बर 2026, जगदलपुर। सरस्वती सायकिल योजना के अंतर्गत हॉटगुडा संकुल के साथ साथ परचनपाल एवं करमरी में अध्ययनरत बालिकाओं को निःशुल्क सायकिलों का वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों का परम्परागत रूप से वाद्ययत्रो पुष्प वर्षा व तिलक कर किया गया l अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती की तेलचित्र पर दीप प्रज्वलित कर साईकिल वितरण कर किया गया l इस दौरान अतिथितो ने बालिकाओं पर पुष्पवर्षा कर और निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया l

सांसद महेश कश्यप ने कहा कि राज्य शासन की सरस्वती सायकिल योजना छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सायकिल मिलने से दूर दराज से विद्यालय आने वाली बालिकाओं के लिए आवागमन सुगम होगा तथा उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने में सुविधा मिलेगी।

जनपद अध्यक्ष पदलाम नाग ने कहा बालिकाओं की शिक्षा,सुरक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। शिक्षा के माध्यम से बेटियां आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को साकार करेंl

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में निःशुल्क सायकिल प्राप्त करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
