10 सितम्बर को ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 9, 2026 - 20:38
10 सितम्बर को ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ के तहत हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण का आयोजन
CG VARTA -

जगदलपुर, 09 सितम्बर 2026/ पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान को समर्पित राष्ट्रव्यापी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग एवं राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के संयुक्त सहयोग से ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ हरित राष्ट्रीय राजमार्ग पौधारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह वृहद पौधारोपण समारोह कल गुरुवार 10 सितम्बर को प्रातः 8ः30 बजे कुम्हड़ाकोट स्थित जनजातीय गौरव वाटिका के सामने आयोजित होगा।

      इस गरिमामयी समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य मंत्री  अरुण साव होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता तथा संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल मंच साझा करेंगे।

      समारोह में बस्तर सांसद  महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण सिहं देव, चित्रकोट विधायक  विनायक गोयल, जगदलपुर महापौर संजय पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष  वेदवती कश्यप, छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष  श्रीनिवास राव मद्दी, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप, इन्द्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शरद अवस्थी, नगर पालिक निगम सभापति  खेमसिंह देवांगन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  बलदेव मण्डावी सहित क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों की विशिष्ट उपस्थिति रहेगी। इस महाअभियान में नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों से शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।