आसना की छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात, शिक्षा की राह हुई आसान — जनपद सदस्य अनिता नागे

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 9, 2026 - 21:38
आसना की छात्राओं को मिली साइकिल की सौगात, शिक्षा की राह हुई आसान — जनपद सदस्य अनिता नागे
सरस्वती साइकिल योजना से बेटियों को मिली नई उड़ान — अनिता नागे ने किया साइकिल वितरण
CG VARTA -

09 सितम्बर 2026, जगदलपुर / बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके विद्यालय आने-जाने की राह आसान बनाने के उद्देश्य से शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के तहत ग्राम पंचायत आसना में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

👉 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य अनिता नागे ने छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनके चेहरों पर खुशियां बिखेर दी।

 👉 साइकिल की सौगात पाकर छात्राओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जनपद सदस्य अनिता नागे ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा ही बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है।

👉 साइकिल मिलने से दूर-दराज से विद्यालय आने वाली छात्राओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

👉 कार्यक्रम में ग्राम पंचायत आसना की सरपंच प्रेमवती बघेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आसना की प्राचार्या जमुना ठाकुर, पंच विकास जोशी, पूर्व उपसरपंच गुरुनारायण पाणिग्राही, विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

👉 कार्यक्रम के दौरान माहौल उत्साह से सराबोर रहा। जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। सरस्वती साइकिल योजना की यह पहल आसना की बेटियों के लिए शिक्षा की राह में नई उम्मीद और नई उड़ान लेकर आई है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।