लोहण्डीगुड़ा को मिली 108 एम्बुलेंस की सौगात, विधायक विनायक गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 11, 2026 - 18:39
लोहण्डीगुड़ा को मिली 108 एम्बुलेंस की सौगात, विधायक विनायक गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
CG VARTA -

11 सितम्बर 2026, जगदलपुर! लोहण्डीगुड़ा क्षेत्रीय विधायक  विनायक गोयल जी के प्रयासों से लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली है। विधायक  विनायक गोयल जी की मांग पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महज 24 घंटे के भीतर लोहण्डीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 108 एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई। इस एम्बुलेंस के मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों एवं दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।

आज लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक  विनायक गोयल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर 108 एम्बुलेंस की सेवा का शुभारंभ किया। इसके पश्चात उन्होंने हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस को क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक  विनायक गोयल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक की मूलभूत आवश्यकता हैं और आपातकाल के समय मरीज को अस्पताल तक पहुंचाने में एम्बुलेंस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। लोहण्डीगुड़ा क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत है तथा कई गांव दूरस्थ एवं ग्रामीण इलाकों में स्थित हैं। ऐसे में 108 एम्बुलेंस की उपलब्धता से दुर्घटना, गंभीर बीमारी, प्रसव एवं अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने में बड़ी मदद मिलेगी।

विधायकगोयल ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ शासन के समक्ष रखना उनका निरंतर प्रयास है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण मांग को शीघ्रता से स्वीकृति प्रदान करने तथा 24 घंटे के भीतर एम्बुलेंस उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है और इसी दिशा में यह एम्बुलेंस एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाने में सुविधा होगी। इससे विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दुर्घटना के पीड़ितों तथा गंभीर मरीजों को तत्काल सहायता मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी इस सुविधा के लिए शासन एवं विधायक श्री विनायक गोयल जी के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष  मंगतुराम कश्यप, जनपद उपाध्यक्ष  बसंत कश्यप , महामंत्री  सावेन्द्र सेठिया, चन्द्रशेखर ठाकुर , भरत कश्यप , मुन्ना कश्यप , जनपद सीईओ सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।