उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 17, 2026 - 18:03
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में किया पौधरोपण
CG VARTA -

17 सितम्बर 2026, जगदलपुर / पर्यावरण संरक्षण और एक पेड़ माँ के नाम की भावना को बढ़ावा देते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने महारानी अस्पताल परिसर में विधिवत पौधरोपण किया।

 दोनों जनप्रतिनिधियों ने पौधों की सुरक्षा और देखभाल का संकल्प दोहराते हुए आमजनों से भी पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। 

इस अवसर पर महापौर संजय पांडेय, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, पूर्व विधायक डाॅ. सुभाऊ कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं जागरूक रक्तदातागण उपस्थित थे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।