मीडिया के प्रैक्टिकल ज्ञान से रूबरू हुए विश्वविद्यालय के छात्र, बस्तर क्रिएशन हब का किया शैक्षणिक विजिट

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 22, 2026 - 20:06
मीडिया के प्रैक्टिकल ज्ञान से रूबरू हुए विश्वविद्यालय के छात्र, बस्तर क्रिएशन हब का किया शैक्षणिक विजिट
शिक्षकों के मार्गदर्शन में शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के छात्रों ने जाना मीडिया कार्यप्रणाली का व्यावहारिक ज्ञान
CG VARTA -

22 सितम्बर 2026, जगदलपुर / शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को लाला जगदलपुरी सेंट्रल लाईब्रेरी परिसर में स्थापित बस्तर किएटर्स हब का विजिट किया। विद्याथियों ने इस दौरान पाॅडकास्ट स्टूडियो की सुविधा एवं इसके रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्राप्त की।

          इस मौके पर सहायक कलेक्टर यशवंत नायक ने युवाओं को मार्गदर्शित किया। उन्होंने बताया कि बस्तर में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में स्वरोजगार की अच्छी संभावनाएं हैं। साथ ही कंटेंट क्रिएशन के माध्यम से बस्तर के इन्फाॅर्मेशन को दुनिया तक पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो में कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र कैरियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए आवश्यक आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की गई है। स्टूडियो में मौजूद प्रोफेशनल कैमरे से युवा विविध विषय पर कटेंट तैयार कर सकते हैं। बस्तर के क्षेत्रीय बोली में भी कंटेंट बनाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सकता है।  

इस दौरान संवाद के जिला कोऑर्डिनेटर ने पाॅडकास्ट स्टूडियो की संचालन, रिकार्डिंग व एडिटिंग प्रक्रिया की तकनीकी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो में हाइटेक कैमरे, माईक, लाईट, मिक्सर, एडिटिंग सिस्टम उपलब्ध है। बैकग्राउंड को अपने कंटेंट के अनुसार परिवर्तित करने की भी सुविधा है। कंटेंट किएटर इस पाॅडकाॅस्ट स्टूडियो का नाॅमिनल फीस पर उपयोग कर सकते हैं। सितंबर और अक्टूबर महीने में रिकार्डिंग को युवाओं के लिए निःशुल्क रखा गया है।

              विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार अध्ययनशाला विभागाध्यक्ष डाॅ. विनोद कुमार सोनी के मार्गदर्शन में डाॅ. कुमार सिंह तोप्पा व निरंजन कुमार ने विजिट टीम का नेतृत्व किया। विजिट में पीडीजेएमसी के स्टूडेंट्स कालेंद्र सिंह, जयशंकर पांडे , भवानी सिंह ठाकुर, हर्षवर्धन, सोनसिंग, सुरेंद्र, आशीष, प्रशांत, गोविंद, हिमांशु, , मैना, टिकेश्वरी, मोहित, राजन, प्रवीर, अजय आदि शामिल थे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।