ग्राम छोटे बोदल, बड़े बोदल पंचायत (बस्तर) में घर वापसी कार्यक्रम संपन्न

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 24, 2026 - 09:26
ग्राम छोटे बोदल, बड़े बोदल पंचायत (बस्तर) में घर वापसी कार्यक्रम संपन्न
CG VARTA -

जगदलपुर , दिनांक 22/09/2026, स्थान ग्राम छोटे बोदल, नाकापारा, ग्राम पंचायत बड़े बोदल, जनपद जगदलपुर, जिला बस्तर (छ.ग.)

 दिनांक 22/09/2026 को ग्राम छोटे बोदल, नाकापारा में एक गरिमामय घर वापसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जानकारी के अनुसार श्रीधर बघेल पिता स्व. गोचू बघेल, मानो बघेल पति श्रीधर बघेल, शंकनी बघेल पिता श्रीधर बघेल एवं मंगली बघेल पति शंकनी बघेल, जाति - भतरा, निवासी ग्राम छोटे बोदल, नाकापारा, जो पिछले लगभग 10 वर्षों से ईसाई धर्म को मान रहे थे, उन्होंने ईसाई धर्म की विचारधारा सही नहीं लगने के कारण स्वेच्छा से, बिना किसी दबाव व प्रलोभन के, पुनः अपने मूल धर्म भतरा समाज में वापसी की है।

उक्त घर वापसी कार्यक्रम गांव के माटी पुजारी फागूराम गोयल, कोटवार हरिसिंह नाग, पटेल ईश्वर गोयल, नाईक रामकुरसो गोयल, पाईक सहादेव बघेल एवं समस्त गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में विधि-विधान से शुद्धिकरण एवं पानी छिड़काव कर संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने सभी परिवारों का स्वागत किया और समाज में पुनः शामिल किया।

सभी परिवारों ने बताया कि हम अपनी पुरानी परंपरा, संस्कृति और देवी-देवताओं की पूजा में विश्वास रखते हुए ही जीवन यापन करेंगे।

इस घर वापसी की सूचना ग्राम पंचायत बड़े बोदल, तहसीलदार नानगुर एवं थाना प्रभारी नानगुर को भी दे दी गई है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।