विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जगदलपुर में निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित होगा।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Sep 28, 2026 - 08:53
विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जगदलपुर में निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित होगा।
CG VARTA -

जगदलपुर, 28 सितम्बर 2026/ विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर बस्तर जिले के पशुपालकों और नागरिकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। जिला पशु चिकित्सालय द्वारा रेबीज जैसी घातक बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से एक विशेष निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

 कृषि उपज मंडी के सामने स्थित जिला पशु चिकित्सालय परिसर में यह शिविर सोमवार 28 सितंबर को प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर सयुंक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपने पालतू श्वान एवं अन्य जानवरों को इस शिविर में लेकर आएं और निःशुल्क टीका लगवाकर उन्हें सुरक्षित करें।

 उन्होंने बताया कि रेबीज एक जानलेवा संक्रमण है जिससे बचाव का एकमात्र प्रभावी उपाय नियमित टीकाकरण ही है, इसलिए नागरिक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस जनहितैषी सुविधा का लाभ उठाएं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।