करीतगांव स्कूल में बाढ़ प्रभावित परिवार को सांसद महेश कश्यप ने पहुंचाया राहत सामग्री

Sep 28, 2026 - 22:09
Sep 28, 2026 - 22:33
करीतगांव स्कूल में बाढ़ प्रभावित परिवार को सांसद महेश कश्यप ने पहुंचाया राहत सामग्री
CG VARTA -

जगदलपुर , 28 सितम्बर 2026। लगातार बारिश और बाढ़ की स्थिति के बीच करीतगांव स्कूल में ठहरे बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई गई।

सांसद महेश कश्यप की ओर से प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री एवं पीने के पानी की व्यवस्था की गई।

राहत सामग्री में बिस्किट, ब्रेड और पीने का पानी शामिल था। स्कूल परिसर में ठहरे प्रभावित परिवारों को सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें तत्काल जरूरत की वस्तुएं मिल सकें।

क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर जलभराव और आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में राहत शिविरों में रह रहे परिवारों के लिए भोजन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जरूरत बनी हुई है।

इस अवसर पर पप्पू चालकी, तिलक पाणिग्रही , पवन पाणिग्रही , जय शंकर पांडे, हेमकांत , श्याम गुरु एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

स्थानीय स्तर पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों ने राहत सामग्री मिलने पर सहायता के लिए आभार जताया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।