बाढ़ की मार के बीच राहत का सहारा, छेड़पगुड़ा में बजरंग दल ने बांटे कंबल
छेड़पगुड़ा राहत शिविर में पहुंची बजरंग दल की टीम: बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटे कंबल, हर संभव मदद का आश्वासन
जगदलपुर , 28 सितंबर 2026। बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मुश्किल घड़ी में राहत पहुंचाने के उद्देश्य से बजरंग दल की टीम ने छेड़पगुड़ा स्थित राहत शिविर में पहुंचकर पीड़ितों को कंबल वितरित किए। राहत कार्य प्रांत सह मंत्री रवि ब्रह्मचारी के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।

इस दौरान जिला कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी, जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरू और नगर सुरक्षा प्रमुख अनिल सिसोदिया सहित कार्यकर्ताओं ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

टीम ने जरूरतमंदों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। राहत शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
