बस्तर संभाग में बाढ़ से भारी तबाही , सांसद महेश कश्यप ने PM मोदी से मांगा ₹500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 3, 2026 - 13:34
बस्तर संभाग में बाढ़ से भारी तबाही , सांसद महेश कश्यप ने PM मोदी से मांगा ₹500 करोड़ का विशेष राहत पैकेज
CG VARTA -

जगदलपुर, 3 अक्टूबर 2026। बस्तर संभाग में चक्रवात ‘अर्णव ’ और ओडिशा के खातीगुड़ा बांध से पानी छोड़े जाने के कारण आई भीषण बाढ़ को लेकर बस्तर लोकसभा सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर विशेष आर्थिक सहायता की मांग की है।

सांसद ने 2 अक्टूबर 2026 को भेजे आवेदन में बताया कि 24 से 27 सितंबर के बीच बस्तर, सुकमा और बीजापुर जिलों में हुई मूसलाधार बारिश तथा इंद्रावती नदी में आई बाढ़ से कई गांव और निचले इलाकों में व्यापक नुकसान हुआ है। 

पत्र के अनुसार, बस्तर जिले में करीब 700, सुकमा में 100 और बीजापुर में लगभग 90 मकानों के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है। इसके अलावा सड़क, पुलिया, फसलों और अन्य बुनियादी ढांचे को भी नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।

सांसद महेश कश्यप ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मकान निर्माण और क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत करने का अनुरोध किया है।

आवेदन में मांग रखी गई है कि बस्तर को ₹300 करोड़, सुकमा को ₹100 करोड़ और बीजापुर को ₹100 करोड़, यानी कुल ₹500 करोड़ की विशेष आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

अब नजर प्रधानमंत्री कार्यालय से मिलने वाली राहत सहायता पर है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।