प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर जगदलपुर में सजी भव्य रंगोली
सेवा संकल्प अभियान, रंगोली का अवलोकन कर सभी ने की सराहना
CG VARTA -
जगदलपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के 25 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर धरमपुरा स्थित क्रीड़ा परिसर में बुधवार को एक भव्य और आकर्षक रंगोली बनाई गई।

'सेवा के रंग राष्ट्र के संग' थीम पर आधारित इस कलाकृति के जरिए देश के नेतृत्व की कर्तव्यनिष्ठा, जनसेवा और विकास यात्रा को रंगों के माध्यम से अत्यंत खूबसूरती से उकेरा गया।
इस मनमोहक कलाकृति का अवलोकन करने पहुंचे अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने कलाकारों की रचनात्मकता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।
