बजरंग दल के 42वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जगदलपुर में भव्य बौद्धिक व सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 9, 2026 - 08:45
बजरंग दल के 42वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जगदलपुर में भव्य बौद्धिक व सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।
CG VARTA -

9 अक्टूबर 2026, जगदलपुर / बजरंग दल के 42वें स्थापना दिवस के पावन अवसर पर जिला जगदलपुर में भव्य बौद्धिक व सत्संग कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में परम आदरणीय प्रांत सह-मंत्री रवि ब्रह्मचारी ने सभी बजरंगियों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि बजरंग दल की स्थापना 8 अक्टूबर 1984 को पूज्य संतों की श्रीराम-जानकी रथयात्रा की सुरक्षा के लिए हुई थी। जब सरकार ने सुरक्षा देने से मना किया, तब जो युवा संतों की रक्षा के लिए खड़े हुए, वही बजरंगी कहलाए।

जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता ने कहा - "आज सनातन समाज को नशा अंदर से खोखला कर रहा है, हर बजरंगी एक गाँव को नशा मुक्त करने का संकल्प ले।"और विष्णु ठाकुर जिला संयोजक ने सभी बजरंगी को साप्ताहिक मिलन सत्संग कार्यक्रम करने के लिए आग्रह किया और धर्मांतरण लव जिहाद जैसे मामले पर भी चर्चा की

नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरुजी ने सत्संग में कहा - एकता में ही अनेकता है - जब हम सभी सनातनी एक रहेंगे, तभी हमारी संस्कृति सुरक्षित रहेगी।

इस अवसर पर परम आदरणीय राम सावित्री रवि ब्रह्मचारी जिला अध्यक्ष शंकर लाल गुप्ता विभाग सह-मंत्री श्रीनिवास रेड्डी, जिला उपाध्यक्ष प्रेम चालकी , जिला सह-संयोजक विष्णु ठाकुर , नगर अध्यक्ष प्रतीक गुरु, भवानी सिंह चौहान, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख सुंदर कश्यप, जिला विद्यार्थी प्रमुख काशी चालकी, जिला अखाड़ा प्रमुख शत्रुघ्न बघेल, नगर सुरक्षा प्रमुख अनिल सिसोदिया , सहित अन्य बजरंगी उपस्थित रहे।

सभी ने हिन्दू रक्षा, नशा मुक्त समाज एवं संस्कृति संरक्षण का संकल्प लिया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।