वानिकी छात्रों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का बड़ा फैसला, छात्रों और प्राध्यापकों ने मंच पर वन मंत्री का जताया आभार

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 10, 2026 - 16:13
वानिकी छात्रों के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का बड़ा फैसला, छात्रों और प्राध्यापकों ने मंच पर वन मंत्री का जताया आभार
CG VARTA -

जगदलपुर, 10 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप वन मंत्री केदार कश्यप का आत्मीयता के साथ सम्मान किया गया। शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में सरकार के इस दूरगामी फैसले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विमल कुमार रात्रे एवं विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने वन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन व सम्मान किया।  

           गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वानिकी विषय में विशेषज्ञता हासिल करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों को विस्तार देते हुए सहायक वन संरक्षक और वन परिक्षेत्र अधिकारी के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है।  

        सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वन मंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और प्रयासों के चलते छात्रों के करियर को एक नई दिशा मिली है। वानिकी के छात्रों ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस मांग के पूरा होने से राज्य में वानिकी की पढ़ाई कर रहे युवाओं में नया उत्साह और विश्वास जागा है।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।