नवरात्र पर्व पर गरबा आयोजनों में सुरक्षा को लेकर व्हिप बजरंग दल का ज्ञापन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 11, 2026 - 10:24
नवरात्र पर्व पर गरबा आयोजनों में सुरक्षा को लेकर व्हिप बजरंग दल का ज्ञापन
CG VARTA -

11 अक्टूबर 2026, जगदलपुर / शारदीय नवरात्र पर्व पर गरबा एवम् सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को संयुक्त रूप से ज्ञापन सौंपा संगठन ने इस अवसर पर गरबा आयोजनों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न मांगों के रूप में ज्ञापन प्रशासन के समक्ष रखी।

 संगठन ने ज्ञापन में कहा कि गरबा शक्ति और उपासना से जुड़ा पारंपरिक आयोजन है जिसमें बड़ी संख्या में माताएं, बहने, युवा और परिवार शामिल होता है। 

संगठन के अनुसार पिछले कुछ वर्षों में कतिपय आयोजनों में अश्लिल एवम् आपत्तिजनक गीत,संगीत अभद्रा व्यवहार, नशाखोरी और ड्रेस कोड के विपरीत आचरण की शिकायतें सामने आई है। 

जिससे सामाजिक वातावरण और कानून व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। ज्ञापन में सभी गरबा आयोजनों के लिए अनुमति अनिवार्य करने की मांग की गई। संगठन ने कहा कि अनुमति देने से पहले आयोजकों से गीत संगीत, समय सीमा, और सुरक्षा शालीनता को लेकर लिखित आश्वासन लिया जाए।

 सांस्कृतिक ड्रेस कोड लागू करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले आयोजकों की अनुमति निरस्त करने की भी मांग की गई। इसी के साथ सभी गरबा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ महिला पुलिस कर्मी की तैनाती की जाए असलील गीतों पर रोक लगाने, छेड़छाड़, नशाखोरी, और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग की गई।

 महिलाओं बच्चे की सुरक्षा के लिए प्रवेश व्यवस्था और सी सी टी वी कैमरा सुनिश्चित करने तथा सभी थाना स्तर पर आयोजकों कि बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देने की बात कही गई। संगठन ने कहा है कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को आहत करने का नहीं है बल्कि नवरात्रि जैसे पावन पर्व की गरिमा, सुरक्षा और पारिवारिक सौहाद्र पूर्ण वातावरण बनाए रखना है। इस अवसर पर सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।