बाढ़ पीड़ित किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विधायक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 17, 2026 - 21:08
बाढ़ पीड़ित किसानों को ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा देने की मांग, भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विधायक कार्यालय में सौंपा ज्ञापन
CG VARTA -

17 अक्टूबर 2026, जगदलपुर / भारतीय किसान यूनियन टिकैत जिला बस्तर के नेतृत्व में बाढ़ से प्रभावित किसानों की गंभीर समस्याओं एवं फसल नुकसान के उचित मुआवजे की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह जी के निज सचिव को ज्ञापन सौंपकर किसानों की पीड़ा से अवगत कराया गया।

संगठन ने मांग की कि बाढ़ के कारण जिन किसानों की फसलें नष्ट हुई हैं, उन्हें तत्काल राहत प्रदान करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। यूनियन ने प्रस्ताव रखा कि किसानों को प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मानक एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर के आधार पर ₹65,100 प्रति एकड़ मुआवजा देने का प्रावधान किया जाए। संगठन ने कहा कि फसल बर्बाद होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में किसानों को राहत देना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने विधायक कार्यालय से आग्रह किया कि किसानों की इन मांगों को शासन एवं प्रशासन के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रभावित गांवों में फसल नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर वास्तविक पीड़ित किसानों को राहत राशि उपलब्ध कराने की दिशा में पहल की जाए।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि किसानों के अधिकार, उनकी मेहनत और उनकी आजीविका से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन लगातार आवाज उठाता रहेगा। किसानों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि नुकसान के अनुरूप न्यायसंगत राहत और ठोस कार्रवाई चाहिए।

इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष रमेश गोयल, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, मानसिंह नेताम, संगठन मंत्री जगन्नाथ देवांगन, जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार पांडे, तोकापाल ब्लॉक अध्यक्ष बबलू बघेल सहित अन्य किसान साथी उपस्थित रहे।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।