कांग्रेस में संस्कार और अनुशासन की कमी,दिवंगत पिता के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय : वेदप्रकाश पांडे

खरगे की अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने किया पुतला दहन,कांग्रेस के खिलाफ की नारेबाजी : अभिलाष यादव

Oct 26, 2026 - 19:45
कांग्रेस में संस्कार और अनुशासन की कमी,दिवंगत पिता के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय : वेदप्रकाश पांडे
CG VARTA -

26 अक्टूबर 2026, जगदलपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता के संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा की गई कथित अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जगदलपुर के गोलबाजार चौक में पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

 इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए टिप्पणी की कड़ी निंदा की और सार्वजनिक जीवन में राजनीतिक मर्यादा बनाए रखने की मांग की।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति राजनीतिक विरोध करना कांग्रेस का अधिकार हो सकता है,लेकिन उनके दिवंगत पिता के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी करना बेहद निंदनीय है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति से गरिमापूर्ण भाषा और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। इस प्रकार की बयानबाजी कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और उसके नेतृत्व में संस्कार एवं अनुशासन की कमी को उजागर करती है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश की सेवा और राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित किया हैl उनके खिलाफ राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप अपनी जगह हैं,लेकिन किसी के दिवंगत परिजन को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करना भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के विरुद्ध है। लोकतंत्र में विरोध विचारों का होना चाहिए,व्यक्तिगत अपमान का नहीं l

भारतीय जनता युवा मोर्चा ऐसी अमर्यादित राजनीति का पुरजोर विरोध करता है। 

इस दौरान भाजपा जिला व पूर्वी पश्चिम मंडल पदाधिकारी,भाजयुमो जिला व पूर्वी पश्चिम मंडल पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे l

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।