जगदलपुर में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन

रिपोर्ट – जय शंकर पांडे

Oct 26, 2026 - 20:09
जगदलपुर में 28 अक्टूबर को रोजगार मेला का होगा आयोजन
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 अक्टूबर 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ाववाल जगदलपुर में 28 अक्टूबर को प्रातः 10.30 बजे से शाम 4 बजे तक रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।

जिसमें प्राइवेट सेक्टर के नियोजक द्वारा लगभग 500 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 10वीं, 12वीं तथा स्नातक योग्यताधारी आवेदकों का सिक्युरिटी गार्ड सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती किया जाएगा। पदों की योग्यतानुसार वेतनमान 18000 से लेकर 26000 तक निर्धारित है। मेला में सम्मिलित होने हेतु आवेदकों को इस विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/landingSite/RojgarMelaList.aspx के रोजगार मेला में आवेदन करने हेतु रोजगार इच्छुक लाॅगईन में जाकर आवेदन करना होगा।

 इस रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक आवेदक 28 अक्टूबर को अपने समस्त शैक्षणिक दस्तावेजों की मूलप्रति एवं छायाप्रति, आधार कार्ड, पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो तथा मोबाईल यंत्र के साथ जिला रोजगार कार्यालय जगदलपुर में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

संपादक – जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।