गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

Dec 16, 2025 - 23:33
गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
CG VARTA -

जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/ राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्री हरिस एस. द्वारा 18 दिसम्बर 2025 को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर जिले में मदिरा दुकानों को बंद रखने हेतु ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। उन्होंने 18 दिसम्बर को ‘‘गुरू घासीदास जयंती‘‘ के अवसर पर जिले के देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें देशी मदिरा सीएस 2 (घघ), विदेशी मदिरा एफएल 1 (घघ), एफ.एल.3 होटल बार, एफ.एल.7 सैनिक कैंटीन एवं मद्य भण्डागार को 17 दिसम्बर को समयावधि पश्चात बंद करने सहित 18 दिसम्बर गुरुवार को पूर्णतः बंद रखने तथा अवैध शराब के विक्रय पर समुचित नियंत्रण रखने के निर्देश जारी किए हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।