भाजपा लोहण्डीगुड़ा मंडल के मारडूम शक्ति केंद्र में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

मारडूम शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ता का SIR पुनःनिरीक्षण कार्यशाला सम्बंधित बैठक हुई।

Dec 20, 2025 - 23:05
भाजपा लोहण्डीगुड़ा मंडल के मारडूम शक्ति केंद्र में बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न
बूथ प्रबंधक, कार्यकर्ता समन्वय एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा
CG VARTA -

जगदलपुर, 20 दिसम्बर 2025/भारतीय जनता पार्टी ने लोहण्डीगुड़ा मंडल के मारडूम शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं की मजबूत व संगठनात्मक मजबूती और SIR सम्बंधित पुनःनिरीक्षण का कार्यशाला एवं बूथस्तरीय सशक्तिकरण को लेकर महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मारडूम में संपन्न हुई।

      बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों,बूथ प्रबंधन,कार्यकर्ता समन्वय एवं जनसंपर्क को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप ने कहा बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने, कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियाँ सौंपने और पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आहवान किया,इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगतु कश्यप,मिडिया प्रभारी भरत कश्यप,मोती कश्यप,कमलू करटाम,लिबरू कश्यप, तुलाराम सेठ्ठी,लिंगो राम,सोबीत,सुखचंद, तुलसी, डमरू,बिटलू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।