विक्रमादित्य झा बने बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष, संतोष चौधरी बने सचिव
निर्वाचित पदाधिकारी 2027 तक बने रहेंगे पदों पर,
जगदलपुर, 25 दिसम्बर 2025/ जिला अधिवक्ता संघ के द्वारा मंगलवार को कराए गए मतदान के बाद मतों की गिनती की आधार पर डाले गए निर्णय, बस्तर जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव परिणामों में विक्रमादित्य झा 274 वोटों के साथ अध्यक्ष निर्वाचित किए गए। वहीं सचिव पद पर संतोष चौधरी ने 160 वोट के साथ निर्वाचित हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चुनाव में अवधेश कुमार झा को 272 वोट के साथ जीत हासिल की। उपाध्यक्ष( महिला ) प्रीति वानखेड़े चुनी गई, उन्हें 238 वोट के साथ निर्वाचित हुई। सहसचिव भरत सिंह सेठिया निर्वाचित हुए उन्हें 236 वोट मिले। चुनाव परिणामों के बाद समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया।
निर्वाचित पदाधिकारी परिणाम आने के बाद दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे और मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद लिया। अधिवक्ताओं में बार का नेतृत्व चुनने के प्रति खाश उत्साह देखा गया।