आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Dec 26, 2025 - 19:20
आपदा पीड़ित परिवारों को 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा पीड़ित परिवारों के मृतकों के आश्रितों के लिए 08 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

        इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार दरभा तहसील के ग्राम छिन्दवाड़ा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग मोतडु पिता बैशाखू की बांध के पानी में डूबने से मृत्यु होने के कारण प्रकरण में मृतक की पत्नी सुकलदई को 04 लाख रुपए तथा बास्तानार तहसील के ग्राम टंगियाझोड़ी निवासी 47 वर्षीय कोयाराम बघेल पिता चन्दू की डबरी के पानी में डूबने से असामयिक मृत्यु होने से मृतक की पत्नी मुंगाई को 04 लाख रुपये की आर्थिक मदद प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत आर्थिक सहायता की राशि का भुगतान डीबीटी के माध्यम से सीधे पीड़ित परिवारों के बैंक खातों में किए जाने के सम्बंधित तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।