बस्तर में गूंजी वीरता की गाथा: वीर बाल दिवस पर बच्चों ने एकाग्रता से सुना प्रधानमंत्री का संदेश

Dec 26, 2025 - 19:42
बस्तर में गूंजी वीरता की गाथा: वीर बाल दिवस पर बच्चों ने एकाग्रता से सुना प्रधानमंत्री का संदेश
CG VARTA -

जगदलपुर, 26 दिसम्बर 2025/ देश भर में मनाए जा रहे 'वीर बाल दिवस' की गूंज छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर जिले में भी सुनाई दी। गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की अदम्य बहादुरी और शहादत को नमन करते हुए बस्तर के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों, विद्यालयों और संस्थाओं में बच्चों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विशेष संदेश को पूरे उत्साह और एकाग्रता के साथ सुना।

          इस अवसर पर जिले भर में विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। बच्चों को साहिबजादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह की वीरता से परिचित कराने के लिए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

               प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि साहिबजादों का बलिदान केवल इतिहास का एक पन्ना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक अनंत स्रोत है। बस्तर के नौनिहालों ने इस संदेश को आत्मसात करते हुए देश सेवा और साहस के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

              कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर गर्व और उत्साह के भाव साफ देखे जा सकते थे। शिक्षकों और स्थानीय बुद्धिजीवियों ने भी इस अवसर पर बच्चों को बताया कि किस तरह कम उम्र में साहिबजादों ने धर्म और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी।

जय शंकर पांडे 91 97707 07305 छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।