ग्राम निरीक्षण में गढ़िया पहुंचे नोडल अधिकारी,लगा जनचौपाल
ग्राम गढ़िया में सरकारी योजना के साथ विकास एवं समस्याओं पर चर्चा से ग्रामवासी हुए लाभांवित
9 जनवरी 2026 जगदलपुर/लोहंडीगुड़ा:-बस्तर के विभिन्न ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम चौपाल को लेकर ग्राम गढ़िया की विभिन्न स्तर पर निरीक्षण एवं वहां विकास और मौजूदा स्थितियों की जानकारी एकत्रित करने नोडल अधिकारी आर०के०भतरा ने आज ग्राम गढ़िया पहुंचे,जहां सरपंच भरत कश्यप एवं पंचगणों के साथ ग्राम वासियों के बीच जन चौपाल लगाया गया। चौपाल में सरपंच भरत कश्यप द्वारा पंचायती योजना के साथ अन्य स्तर पर शासकीय योजनाओं की प्रगति गांव की आवश्यकता समस्याओं व विकास की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी को उपस्थिति में ग्राम वासियों के बीच गांव के प्रगति विकास एवं समस्याओं पर महत्वपूर्ण चर्चा संपन्न हुई। ग्राम गढ़िया के सरपंच भरत कश्यप ने बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा ग्रामों के समुचित विकास के लिए वस्तु स्थिति से अवगत होना जरूरी होता हैं इसी क्रम में लिखित रूप से नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी ली गई है। नोडल अधिकारी द्वारा ग्राम गढ़िया में प्राथमिक शाला,माध्यमिक शाला भवन की सुविधा, पुनर्निर्माण के साथ आंगनवाड़ी केंद्र से राशन दुकान में वितरण की व्यवस्था एवं उप स्वास्थ्य केंद्र,शौचालय की स्थिति, गांव में बिजली की आपूर्ति अटल डिजिटल केंद्र एवं आदिवासी छात्रावास भवन की वर्तमान स्थिति एवं आवश्यकता ग्राम गढ़िया में मरम्मत योग्य पंचायत भवन,नियमित राजस्व विभाग के साथ स्वच्छता कचरा पंचायत भवन इसी तरह सरकारी योजनाओं कि गांव में वस्तु स्थिति की जानकारी जैसे की उज्ज्वला योजना में कितने लाभार्थी छूते हैं, इसी तरह महतारी वंदन योजना, रोजगार गारंटी में भुगतान की स्थिति जैसे विषयों पर ग्राम चौपाल के तहत नोडल अधिकारी द्वारा जानकारी एकत्रित कर रजिस्टर की गई। इस दौरान गढ़िया सरपंच भरत कश्यप, निरंजन बघेल, हेमनाथ कश्यप,लखन कश्यप,कुपी कश्यप,ठिबू कश्यप,चेतन ग्वाल,थनु कश्यप,CAC मनन कश्यप सहित अन्य ग्रामवासियों उपस्थित थे।