लोहंडीगुड़ा BEO व शिक्षकों की लापरवाही , क्यों नहीं दिया जा रहा स्कूल के बच्चों पर ध्यान–
देखें वीडियो में,–
12 जनवरी 2026 लोहंडीगुड़ा/ लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत आंजर के , प्राथमिक शाला स्कूल में शिक्षकों की निगरानी में बच्चे खुद खाना बना कर खा व खिला रहे हैं। जब हमारे संवाददाता को इसकी जानकारी मिलते ही स्कूल पहुंचे तो स्कूल में बच्चे खाना बना रहे थे। शिक्षक जिनका नाम गौरी शंकर है वे उनको मार्गदर्शन दे रहे थे कि "अब हो गया अब मत बनाओ "
देखें वीडियो में –
आखिर स्कूल के बच्चों पर क्यों नहीं ध्यान दिया जा रहा है ?
. क्या स्कूली बच्चों से खाना बनाना क्या यह जरूरी है।
. यह खाना बनवाना किसकी जिम्मेदारी है ?
. क्या रसोईया भी छुट्टी पर है हमेशा बच्चे बनते हैं खाना,या फिर रसोईया कभी आते ही नहीं ?
. बच्चों से ही खाना बनवाते हैं शिक्षक–क्या है सच ?
शिक्षा के नियमों का सीधा उल्लंघन –
. लोहंडीगुड़ा ब्लॉक के जो खंड शिक्षा अधिकारी है तो जिम्मेदारी भी उनकी बनती है। जो कि बच्चों को पौष्टिक आहार युक्त भोजन दिया जाए ना कि मासूम बच्चों को रसोईया के जैसा काम करवा के खाना बनवाकर काम करवाया जाए।
ना ही बच्चों से स्कूल का खाना बनवाकर काम करवा कर बच्चे खुद खाना खा कर और बच्चों को खाना खिलाया जाए, लेकिन यहां इन छोटे-छोटे मासूम बच्चे यहां पर खाना बनाते हैं।
ग्रामीणों का सवाल –
. खाना बनाने के लिए यहां रसोईया भी नहीं आते।
. स्कूल में यहां पर BEO अधिकारी जांच में भी नहीं आते हैं।
. बच्चों के स्वास्थ्य व शिक्षा के साथ-साथ खिलवाड़ हो रहा है।
आखिर जिम्मेदारी किसकी ?
,BEO जवाब दें –
रिपोर्ट –जय शंकर पांडे