हमारी संस्कृति ही ,हमारी पहचान है–बस्तर सांसद महेश कश्यप
जगदलपुर,13 जनवरी 2026 / बस्तर के जनप्रिय सांसद श्री महेश कश्यप जी आज सुकमा जिला प्रवास के दौरान धुरवा समाज के नवनिर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण कर उसे समाज के बंधुओं को समर्पित किया ।

इस दौरान सांसद जी ने सम्बोधित करते हुए कहा किसी भी समाज की प्रगति में सामुदायिक भवनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, क्योंकि ये स्थान न केवल सामाजिक चर्चाओं के केंद्र होते हैं, बल्कि हमारी पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाजों को जीवंत रखने का सशक्त माध्यम भी बनते हैं।

इस पावन अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों एवं युवाओं के साथ सार्थक संवाद हुआ, जहाँ समाज की एकजुटता और विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

लोकार्पण समारोह के पश्चात समाज के स्थानीय परिवारोंजनो और स्नेहिल भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। धुरवा समाज के सभी सदस्यों को इस नवीन भवन की हार्दिक बधाई और समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित किये।