खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रगति
धान उठाव, कस्टम मिलिंग स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
CG VARTA -
जगदलपुर, 14 जनवरी 2026/ मुख्य सचिव श्री विकास शील ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रगति, धान उठाव, कस्टम मिलिंग स्थिति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर राज्य शासन के खाद्य, मार्कफेड, सहकारिता विभागों के वरिष्ठ उच्चाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान कलेक्टोरेट स्थित एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हरिस एस, अतिरिक्त कलेक्टर श्री सीपी बघेल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।