जिले में आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्य योजना पर कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक
CG VARTA -
जगदलपुर 14 नवंबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस द्वारा गुरुवार की शाम जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, कृषि विभाग,उद्यानिकी विभाग, रेशम विभाग,पशुधन विकास विभाग, हथकरघा विभाग,मत्स्य पालन विभाग, वन विभाग और लाइवलीहुड कालेज के अधिकारियों की बैठक लेकर भारत सरकार को बस्तर जिले में आजीविका प्रमोशन हेतु प्रस्ताव भेजने के संबंध में चर्चा किए।

इस संबंध में सभी विभाग को अपने-अपने क्लस्टर स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री प्रतीक जैन, वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।