संविदा नियुक्ति पद के लिए अभ्यर्थियों की दस्तावेजों का जांच-मिलान 26 नवंबर को
CG VARTA -
जगदलपुर 14 नवंबर 2025/ कार्यालय जिला पंचायत बस्तर द्वारा राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) अन्तर्गत सहायक जिला समन्वयक के रिक्त पद पर संविदा नियुक्ति किये जाने बाबत 1.10 के मान से पात्र पाए गये अभ्यर्थियों को उनके मूल प्रमाण-पत्रों एवं अन्य अभिलेखों की जांच-मिलान 26 नवंबर 2025 को सुबह 11 बजे कार्यालय, जिला पंचायत बस्तर, जगदलपुर में किया जाएगा। दस्तावेजों की जांच हेतु उपस्थित होने के लिए अभ्यर्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये लिफाफा में अंकित पता पर पंजीकृत डाक के माध्यम से बुलावा पत्र सूचना-पत्र भेजा गया है। अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिला पंचायत के सूचना पटल पर एवं जिला बस्तर वेबसाईट www.bastar.gov.in पर भी किया जा सकता है।
जय शंकर पांडे 91 97707 07305
छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ , छत्तीसगढ़ का लोकप्रिय वेब पोर्टल है। जो छत्तीसगढ़ राज्य के साथ देश के सभी राज्यों से समाचार संकलन कर प्रदर्शित करता है। जिसमें राजनीति, अपराध, मनोरंजन,खेल, फिल्मी जगत, जैसे तमाम प्रकार के समाचारों को प्रदर्शित करता है। हमारा उद्देश्य देश की जनता तक सही जानकारी और खबरों को पूरी सच्चाई के साथ दिखाना है। संवाददाता अपनी रूचि से खबरों को प्रेषित करता है। इसमें छत्तीसगढ़ वार्ता न्यूज़ वेब पोर्टल का किसी भी प्रकार का ,जवाबदार नहीं है।