बकावंड बीईओ चंद्रशेखर यादव ने किया पीएम श्री स्कूल तारापुर का निरीक्षण
16 जनवरी 2026 , जगदलपुर/ जिला शिक्षा अधिकारी ,बलीराम बघेल के निर्देश के अनुपालन में बकावंड विकास खंड शिक्षा अधिकारी चंद्रशेखर यादव, खंड स्त्रोत समन्वयक सोनसिंग बघेल एवं सी.ए.सी. समरथ पवन आज पहुंचे PM श्री स्कूल तारापुर.
🛑 स्कूल में 205 बच्चे अध्ययनरत हैँ जिन्हे 03 शिक्षकों द्वारा अध्यापन कार्य कराया जा रहा है. बच्चों से बातचित करने पर संतोषजनक सवालों के जवाब दिया. बड़ी संख्या के दर्ज कि स्थिति में भी शिक्षकों द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों द्वारा शिक्षक कि मांग कि, खंड शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जिला शिक्षा अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया.
🛑 संस्था अहाता का अवलोकन किया, साफ सफाई कि व्यवस्था उत्तम रही. संकुल शैक्षिक समन्वयक नरसिंह भारती को भी संस्थान में शैक्षिणक व्यवस्था प्रभावित न हो बाबत समझाइश दी.
🛑 शिक्षको को जाति, अपार, छात्रवृत्ति, कार्यों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए,