बोरपदार के वार्ड पंच आदर्श ठाकुर ने किया बोरपदार के पूर्व माध्यमिक शाला का आकस्मिक निरीक्षण –
ठाकुर ने दिया बच्चों को सही रास्ते पर चलने का मार्गदर्शन
जगदलपुर,17 जनवरी 2026/बस्तर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बोरपदार के पंच श्री आदर्श ठाकुर ने आज ग्राम के पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण
ठाकुर कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं। उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी हम सभी की जिम्मेदारी है। यदि आज हम विद्यालयों पर ध्यान देंगे, तो कल समाज और राष्ट्र मजबूत होगा। यह स्कूल में पढ़ रहे बच्चे ग्राम के साथ– साथ ये हमारे देश का भी भविष्य है।”

उन्होंने विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने बच्चों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों के पढ़ाई की स्थिति का अवलोकन किया
आदर्श ठाकुर ने बच्चों के साथ भोजन कर बच्चों के भोजन की गुणवत्ता की जांच किया। एवं उन्होंने स्कूल के बच्चों को पढ़ाई करने का मार्गदर्शन दिया।
रिर्पोट –जय शंकर पांडे